World Music Day: अपने फेवरेट या फिर किसी अच्छे म्यूजिक को सुनने से आपकी बॉडी में सेरोटोनिन, डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हॉर्मोंन का फ्लो होने लगता है। कई स्डटीज में ये बात साफ हो गई है कि जब पेशेंट को अस्पताल में देखभाल के साथ म्यूजिक थेरेपी दी जाती है तो उनका दर्द, चिंता, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर की परेशानी बहुत कम हो जाती है।
आज वर्ल्ड म्यूजिक डे है। पहला विश्व संगीत दिवस 1982 में मनाया गया था। जिसे फ्रांस में तत्कालीन संस्कृति मंत्री जैक लैंग द्वारा किया गया था। इस खास दिन पर यहां जाने म्यूजिक सुनने के गजब के फायदे।
म्यूजिक सुनने के गजब के फायदे (Music Sunne ke Fayde)
1) तनाव होता है कम
शोध में पाया गया है कि संगीत सुनने से बायोकेमिकल स्ट्रेस रिड्यूसर को ट्रिगर करके तनाव को दूर किया जा सकता है।
2) दिल स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जब संगीत बजाया जाता है तो ब्लड फ्लो ज्यादा आसान हो जाता है। यह हृदय गति को कम कर सकता है, ब्लडप्रेशर को कम कर सकता है, कोर्टिसोल यानी तनाव हार्मोन के स्तर को कम करता है और ब्लड में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन के लेवल को बढ़ा सकता है।
3) यादगार पलों को उत्तेजित करता है
अल्जाइमर रोग या डिमेंशिया का कोई इलाज नहीं है लेकिन म्यूजिक थेरेपी की मदद से इसके कुछ लक्षणों से राहत मिल सकती है। म्यूजिक थेरेपी पेशेंट को आराम दे सकती है, मूड में सुधार कर सकती है ।
4) मूड रहता है सही
गाने सुनने से मूड भी काफी हद तक अपलिफ्ट होता है। गाने सुनने से दिमाग अपने हार्मोन डोपामाइन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है। यह बढ़ा हुआ डोपामाइन चिंता और डिप्रेशन की फिलिंग को दूर करने में मदद करता है। इसी के साथ अपना फेवरेट गाना आपके मूड को लाइट करने में मदद करता है।
5) कम खाने में मददगार
यह लोगों को कम खाने में मदद करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो खाने के दौरान सॉफ्ट सॉन्ग बजाना और रोशनी कम करना लोगों को खाना खाते समय स्लो करने में मदद कर सकता है और नतीजन आप कम खाना खाते हैं।
6) दर्द को करता है मैनेज
तनाव के स्तर को कम करके और मस्तिष्क में प्रवेश करने वाले दर्द साइन के म्यूजिक थेरेपी बेहतरीन है। ये दर्द कम तकवे में मदद कर सकती है।
7) एक्सरसाइज के दौरान बढ़ती है सहनशक्ति
एक्सरसाइज ट्रैक्स को सुनने से शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ावा मिल सकता है और मुश्किल एक्सरसाइज के दौरान भी सहनशक्ति बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: World Music Day : मरीजों का तनाव दूर करने में म्यूजिक थेरेपी कारगर