Swayamvar- Mika Di Vohti Update: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचा रहे हैं। मीका अपनी दुल्हनिया ढूंढ़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज के तीसरे एपिसोड में दिखाया जायेगा कि सिंगर शान मीका को एक टास्क देंगे, जिसके जरिए उन्हें किसी दो राजकुमारी को चुनना होगा। दो अलग-अलग कंगन शान मीका को देते हुए कहते हैं, दो लोगों को ये पहनाने हैं और उनके साथ ही आपको डेट पर जाना होगा। अब मीका सिंह सोच में पड़ जाते हैं कि वह कैसे ये तय करेंगे कि किसे कंगन पहनाएंगे।
इस राजकुमारी को मिल पहला कंगन
मीका सिंह पहला कंगन तो बुशरा शेख को पहना देते हैं। बुशरा कंगन पाते ही खुशी की झूम जाती है और मीका को किस कर लेती हैं। फिर बारी आती है दूसरे कंगन की, जिसे किसी और को पहनाना होगा। अब इसके लिए मीका सिंह थोड़ा सोचते हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट बुशरा और नीत में बहस हो जाती है, दोनों खुद को बेस्ट बताती हैं।
चार लड़कियां हुई शो से बाहर
मीका सिंह के स्वयंवर के तीसरे एपिसोड से चार लड़कियां बाहर हो गई हैं। जी हां, चार लड़कियों की आज शो से विदाई हो जाएगी। इस पर मीका कहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि मेरा इनसे तालमेल बैठेगा। इस पर शान कहते हैं अभी और भी विदाई बाकि है मीका पाजी की अपनी राजकुमारियों के साथ।
ये भी पढ़ें- मीका सिंह के स्वयंवर में कृष्णा अभिषेक ने ‘सामी-सामी’ पर किया धांसू डांस, लोग बोले- श्रीवल्ली को भी किया फेल
दूसरे कंगन की हकदार कौन?
मीका सिंह के हाथ में मौजूद कंगन पर सभी की निगाहे टिकी होंगी। फिर सिंगर उठते हैं और कहते हैं मुझे अपनी लाइफ में एक बच्चे की जरूरत है, जिसके साथ मैं भी बच्चा बन जाऊं। बस ये कहते हुए मीका दूसरा कंगना क्रांतिका दास के हाथों में पहना देते हैं। क्रांतिका खुशी से रोने लगती हैं।
टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस होगी शो में शामिल
फिर कंगन पहनने वाली दोनों राजकुमारियां मीका सिंह के साथ स्पेशल डेट पर गईं। इस डेट पर दोनों मीका का दिल जीतने के लिए कई कोशिशें करती हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी आज के एपिसोड में शामिल होंगी। इतना ही नहीं दिव्यांका स्पीड डेटिंग का कॉन्सेप्ट लेकर आएंगी और कहेंगी कि अगर मैं या मीका पाजी किसी से भी बोर हुए तो फिर हम इससे पीछे हट जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन होगी वो जो मीका सिंह के दिल पर राज करेगी? तो आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।