Shani Rashi Parivartan 2022, Saturn Transit 2022: जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज के खास है। देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने के अलावा जुलाई में शनिदेव अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। कर्मफलदाता शनिदेव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव ने 30 साल बाद प्रवेश किया है। अब जुलाई में एक बार फिर से अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं।
शनिदेव ने 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में गोचर किया था। 5 जबन को वक्री अवस्था में आ गए थे। अब शनि ग्रह 12 जुलाई 2022 से वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शनिदेव 17 जनवरी 2013 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में वापस आ जाएंगे। जानें शनि के राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ-
शुक्र राशि परिवर्तन से 13 जुलाई तक इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य
मेष- मेष राशि वालों को धन के मामले में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन संचय करने में मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
उपाय– शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा व शनि चालीसा का पाठ करें।
सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। कर्ज लेने व देने से बचें। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।
10 अगस्त इन राहु व मंगल की इस राशि में युति, इन राशि वालों की रहेगी मौज
उपाय- शनिवार के दिन शनि संबंधित चीजों का दान करने से अशुभता से मुक्ति मिलती हैं। गरीबों की मदद करें।
धनु- धनु राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलने के आसार हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें। पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।