ज्योतिष में बुध और शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय बुध और शुक्र की युति बनी हुई है। बुध और शुक्र दोनों ही वृष राशि में विराजमान हैं। बुध और शुक्र के एक ही राशि में विराजमान होने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति हो रही है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को ज्योतिष में बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। आइए जानते हैं बुध और शुक्र की युति से किन राशि वालों को हो रहा है महालाभ-
वृष राशि
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
- कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
- नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
- कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
- परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
- स्वास्थ्य लाभ होगा।
Guru Vakri 2022: शनि के बाद अब गुरु होंगे वक्री, इन राशियों को लाभ ही लाभ
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
- बुध और शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
- कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)