ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव 12 जुलाई को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि वर्तमान में कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुंभ राशि में रहते हुए 5 जून को शनि वक्री हुए थे। शनि वक्री अवस्था में कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की यह अवस्था कई राशि वालों के जीवन में शुभ प्रभाव डाल सकती है। शनि के मकर राशि में आते ही दो राशि वालों को शनि ढैय्या से कुछ समय के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
27 जून से कुंभ समेत इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगलदेव की रहेगी विशेष कृपा
इन दो राशि वालों की खत्म होगी शनि ढैय्या-
शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। कर्क व वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या चल रही है। इन राशियों के जातक 29 अप्रैल से शनि की महादशा की चपेट में हैं। शनि राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या खत्म हो गई थी। लेकिन शनि के मकर राशि में जाते ही फिर मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। साथ ही कर्क व वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से राहत मिलेगी।
शुक्र राशि परिवर्तन से 13 जुलाई तक इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य
मिलेगी अपार सफलता-
12 जुलाई को शनि के राशि बदलते ही कर्क व वृश्चिक राशि वालों की परेशानियां खत्म हो सकती है। इन्हें कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। प्रमोशन व तरक्की के आसार रहेंगे। शारीरिक व मानसिक तनाव कम होगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।