दुनिया में जरुरत के मुताबिक़, समय-समय पर चीजों का अविष्कार (New Inventions) होते गया. जैसे-जैसे किसी चीज की जरुरत महसूस हुई, उसके हिसाब से नयी चीजें बनती गईं. कई चीजों को प्रकृति ने इंसान के इस्तेमाल के लिए पहले से बना कर दिया था. और जो चीजें प्रकृति ने नहीं दी, उसे इंसान ने खुद बना लिया. हालांकि, ऐसी कई चीजें हैं, जो बनी किसी और पर्पस के लिए थी, लेकिन इस्तेमाल किसी और चीज में होने लगी. इसी में से एक है लड़कियों के पैर में शोभा देने वाली हाई हील्स.
अब इसे फिल्मों का प्रभाव कहें या लड़कियों के आकर्षक दिखने की चाह, आज के समय में हाई हील्स की काफी डिमांड है. लड़कियां अपनी हाई हील सैंडल पर पानी की तरह पैसे बहा देती हैं. ऐसा कहा जाता है कि लड़कों को लंबी हाइट वाली लड़कियां काफी पसंद आती हैं. इसलिए भी लड़कियां ऊंची हील्स वाली सैंडल पहनकर मटकती दिखाई देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन हाई हील्स की आज के समय लड़कियां दीवानी हैं, वो असल में उनके ही नहीं गई थी. जी हां, हाई हील्स का अविष्कार लड़कियों के लिए नहीं बल्कि लड़कों के लिए किया गया था. लेकिन समय के साथ अब इसपर लड़कियों का अधिकार हो गया है.
इसलिए बने थे हाई हील्स
इतिहास देखें तो पाएंगे कि हाई हील्स को लड़कों के लिए बनाया गया था. इसके पीछे वजह थी उस समय लोगों की सोच. दरअसल, उस दौर में ऐसा माना जाता था कि हाई हील्स में मर्द और भी ज्यादा मर्दाना नजर आते हैं. इस वजह से ऊंची सोल वाले जूते बनाए गए थे. रिकार्ड्स के मुताबिक़, हाई हील्स का सबसे पहले उपयोग एक हजार ईसा पूर्व किया गया था. इसे सबसे पहले पर्शियन लोगों ने ईरान में पहना था. घुड़सवारों को हाई हील्स पहनाई जाती थी ताकि घुड़सवारी में आसानी हो.
धीरे-धीरे बदल गया महत्व
लड़कों के लिए बने हाई हील्स कुछ समय बाद लड़कियों के पैरों जंचने लगे. लड़कियां मर्दों के मुकाबले हाई हील्स में ज्यादा कम्फर्टेबल हो गईं. आज पांच इंच से लेकर उससे भी ज्यादा ऊंचाई वाले हील्स लड़कियां पहनती हैं. ना सिर्फ इन्हें पहनना उन्हें पसंद है, बल्कि वो इसमें चल भी लेती हैं. लेकिन असलियत यही रहेगी कि इसका आविष्कार लड़कों के लिए किया गया था. आज भी कई मेंस फुटवियर में आपको ऊंची सोल वाले जूते मिल जाएंगे. मर्द आज भी इन्हें पहनकर घूमते दिख जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, OMG, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2022, 11:32 IST