MSBSHSE 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन, MSBSHSE 2022 ने आधिकारिक तौर पर हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट, HSC और सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट, SSC 2022 सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।
संबंधित खबरें
सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई से अगस्त 2022 के महीने में आयोजित की जाएंगी। यह उन छात्रों के लिए एक अवसर है जो मार्च-अप्रैल 2022 की परीक्षा में असफल हुए हैं और जो अपने स्कोर को अपग्रेड करना चाहते हैं। ये छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 में बैठ सकते हैं।
Maharashtra SSC Result 2022 date : MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं के नतीजे जारी
हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट, एचएससी के लिए प्रदर्शन, ग्रेड, ओरल और इंटरनल मूल्यांकन परीक्षा 20 जुलाई, 2022 से 8 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र, एसएससी की परीक्षा 26 जुलाई, 2022 से 8 अगस्त, 2022 तक है।
एचएससी और एसएससी के लिए टाइम टेबल की घोषणा की गई है और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की अवधि 21 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 तक रहेगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी अपरिहार्य कारण जैसे स्कूल या कॉलेज में परीक्षा सामग्री की अनुपलब्धता या छात्र के परीक्षा केंद्र पर मौजूद नहीं होने के कारण, प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं होगा।
नोटिस में यह भी कहा गया किया गया है कि छात्रों को स्कूल या कॉलेज में छात्रों की संख्या के आधार पर ओरल परीक्षा / लिखित परीक्षा और परीक्षा की तारीख और समय के बारे में आवश्यक जानकारी मिल जाएगी।
MSBSHSE नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि टाइम टेबल तुरंत प्रिंट किया जाना चाहिए और स्कूल / कॉलेज कार्यालय को भेजा जाना चाहिए। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा छात्रों को आगे की सूचना के बारे में सूचित किया जाएगा।