JAC 10th Result 2022, Jharkhand Board Class 10th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज दसवीं के नतीजे जारी करेगी। मैट्रिक क्लास के नतीजे प्रैस कांफ्रेंस के जरिए 2.30 पर जारी किए जाएंगे। काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर स्कोर कार्ड चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे रोल नमबर के जरिए चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि झारखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 24 मार्च को शुरू हुईं थी और 20 अप्रैल तक चलीं थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 से 27 फरवरी तक हुए थे। इस बार परीक्षाएं पेन और पेपर मोड पर की गईं थी। इस साल दसवीं के नतीजों का इंतजार सवा चार लाख स्टूडेंट्स कर रहे हैं। पिछले साल कोरोना के कारण परीक्षाएं नहीं हो पाईं ती, इसलिए स्टूडेंट्स को उनके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। पिछले साल 95.93 फीसदी पास पर्सेंटेज गया था। इसके साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक सकते हैं।
JAC 10th Result 2022 झारखंड मैट्रिक रिजल्ट
JAC 12th Result 2022 झारखंड इंटर रिजल्ट
ऐसे चेक कर सकेंगे JAC का रिजल्ट:
1- सबसे पहले लाइव हिन्दुस्तान पर जाएं।
2- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर और 12वीं के छात्र Inter Result लिंक पर क्लिक करें।
3- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा।
4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।