CLAT 2022 Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज लॉ कंसोर्टियम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन 19 जून को किया गया था। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज लॉ कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिसन टेस्ट की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की 20 जून को दोनों यूजी और पीजी प्रोग्राम की जारी की गई है। आंसर की के साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर भी जारी किए गए हैं। आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज की जा रही हैं। इस पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 21 जून 3.30 दोपहर तक है। इस परीक्षा के नतीजे इस सप्ताह कभी जारी कर दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि जनरल कैटेगरी के लिए क्लैट की कट ऑफ 100-105 जा सकती है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, NLU का कंसोर्टियम CLAT 2022 मॉडल प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर की आज जारी कर दी हैउम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – consortiumofnlus.ac.in से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस आंसर की को डाउनलोड करने के चरण नीचे शेयर किए गए हैं।
कैसे हुई थी परीक्षा
CLAT एक लॉ एंट्रेंस परीक्षा है, जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे गए थे, जबकि CLAT-LLM में 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक सही प्रश्न में एक अंक था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे गए थे। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी और दोनों परीक्षाओं के लिए समय अवधि दो घंटे थी।
बता दें, CLAT परीक्षा आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन विंडों खोलने और बंद करने की डिटेल्स प्रोविजनल आंसर की के साथ जारी किया जाएगा।
CLAT 2022: क्लैट की परीक्षा कल, पटना में 6 केंद्र होंगे
CLAT Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की।
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाएं।
स्टेप 2 – “CLAT Answer Key 2022” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4-आपकी CLAT परीक्षा की आंसर की आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 5 – आंसर की डाउनलोड कल लीजिए।
स्टेप 6 – आप चाहें तो भविष्य के लिए इसक एक प्रिंटआउट ले सकते हैं।
स्टेप 7 – यदि आवश्यक हो तो आप ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।